अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 वी आई पी गेट पर बाइकों की भिड़ंत, उड़ गए परखच्चे — बिंदुखत्ता का युवक गंभीर
लालकुआं। रविवार दोपहर लालकुआं के वीआईपी गेट के पास दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार घोड़ानाला की ओर से लालकुआं आ रहे बाइक सवार ललित कोरी की बाइक की भिड़ंत लालकुआं से नगला की ओर जा रहे दूसरे बाइक सवार से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में बिंदुखत्ता निवासी ललित कोरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा ने गंभीर घायल युवक को तत्काल हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं, जिसके चलते टक्कर बेहद खतरनाक साबित हुई। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
फोटो परिचय: वीआईपी गेट के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद घायल पड़ा युवक व क्षतिग्रस्त बाइकें।
