ईंधन बचत के साथ “ऑपरेशन प्रहार” में एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, बाजार से रम्पुरा तक पुलिस का फ्लैग मार्च: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 एसएसपी अजय गणपति खुद उतरे सड़कों पर, “ऑपरेशन प्रहार” से अपराधियों में खौफ — रुद्रपुर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने शुक्रवार शाम “ऑपरेशन प्रहार” के तहत स्वयं मैदान में उतरकर व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया।

माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की ईंधन बचत मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में रुद्रपुर मुख्य बाजार, रम्पुरा क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान एसएसपी स्वयं सड़कों पर उतरकर लोगों से संवाद करते नजर आए। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से जहां आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ, वहीं असामाजिक एवं अराजक तत्वों में पुलिस का स्पष्ट खौफ दिखाई दिया।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पैदल गश्त केवल ईंधन बचत का माध्यम नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नशाखोरी, हुड़दंग, संदिग्ध गतिविधियों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं उपद्रवियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अपराध एवं अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत चलाया गया यह विशेष सांयकालीन पैदल गश्त अभियान पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना रहा और आमजन ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

error: Content is protected !!