CM धामी ने दी अंतिम सलामी, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 धाकड़ धामी ने दी अंतिम सलामी, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा और माहौल गमगीन हो गया।

 


अंतिम संस्कार के दौरान सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े नेता, संतगण और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन उत्तराखंड और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी ने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में अनुशासन, पारदर्शिता और ईमानदारी की मिसाल पेश की। धामी ने उन्हें उत्तराखंड का अभिभावक बताते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन सादगी, सुशासन और ईमानदारी की मिसाल रहा। उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया और लोकपाल जैसे मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया।
अंतिम विदाई में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अनिल बलूनी और अजय भट्ट सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और खजान दास समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि और संत समाज के लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई यह अंतिम विदाई उत्तराखंड की राजनीति और जनमानस के लिए बेहद भावुक पल बन गई।

error: Content is protected !!