कैची धाम मार्ग पर थार में खतरनाक स्टंट, पुलिस ने उतारा ‘स्टंटबाजी’ का भूत, देखें वायरल वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 नैनीताल 👉 कैची धाम मार्ग पर थार में खतरनाक स्टंट, पुलिस ने उतारा ‘स्टंटबाजी’ का भूत, देखें वायरल वीडियो
श्री कैची धाम मार्ग पर चलती थार की बोनट और खिड़की पर दोस्तों को बैठाकर जानलेवा स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो सामने आते ही नैनीताल पुलिस हरकत में आ गई और ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थार चालक का चालान कर दिया।
एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर पुलिस ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया। वीडियो में वाहन संख्या DL4BC7795 (थार) का चालक सड़क पर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दिया, जिससे न केवल उसकी बल्कि राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ गई।


एसएसपी के निर्देश पर यातायात निरीक्षक महेश चंद्र ने वाहन चालक का पता लगाकर दिल्ली निवासी राहुल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई के बाद चालक ने भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की माफी भी मांगी।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि नैनीताल में स्टंटबाजी, अराजकता, हुड़दंग और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क को स्टंट का मंच बनाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
नैनीताल पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाली गतिविधियों से दूर रहें।

error: Content is protected !!