बड़ी खबर 🥺 विधायक प्रतिनिधि गिरफ्तार प्राचार्य से किया दुर्व्यवहार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉 दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याण कॉलेज में शासकीय कार्य में बाधा डालने, उत्पात मचाने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी एनएसयूआई प्रदेश सचिव और भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि आकाश कनौजिया को महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली भागने के फिराक में था। एनएसयूआई नेता ने कॉलेज परिसर में घुसकर प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार करने और शासकीय दस्तावेजों को खराब किया था।
पुलिस के अनुसार 9 दिसंबर की दोपहर कल्याण कॉलेज में परीक्षा फॉर्म के परीक्षण और हस्ताक्षर का शासकीय कार्य चल रहा था। इसी दौरान आकाश कनौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, पूर्व मानसेवी सहायक प्राध्यापक नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल और अंशुल शर्मा सहित कुछ युवक अनाधिकृत रूप से कॉलेज परिसर में घुस आए। सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए सीधे प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा के कक्ष में पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने प्राचार्य के कक्ष में रखे शासकीय दस्तावेजों को टेबल से उठाकर फेंक दिया, जिससे न केवल शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, बल्कि शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।
मामले की शिकायत मिलने के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 221, 296 और 324(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी। थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि घटना के बाद से आकाश कनौजिया फरार चल रहा था। उसे महाराष्ट्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

error: Content is protected !!