पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की बड़ी सौगात, शुकरुल्लापुर आरओबी-165 पर फिर शुरू होगा सड़क यातायात

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 15 जुलाई से खुलेगा शुकरुल्लापुर आरओबी-165, मरम्मत कार्य पूरा; पूर्वोत्तर रेलवे ने जताया जिला प्रशासन और जनता का आभार
बरेली, 12 जुलाई। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित आरओबी संख्या-165 (एचएसवाई–एसएसडी) पर एक्सपेंशन जॉइंट का आवश्यक मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके बाद अब 15 जुलाई 2026 की प्रातः से इस पुल पर सड़क यातायात पुनः शुरू कर दिया जाएगा।

मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से शमशाबाद तिराहा से हथियापुर तिराहा तक सड़क यातायात का अस्थायी डायवर्जन लागू किया गया था। कार्य पूरा होने के बाद अब इस डायवर्जन को समाप्त कर पुल पर सामान्य आवागमन बहाल किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने आमजन से अपील की है कि पुल पर यातायात शुरू होने के बाद सभी वाहन चालक निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
रेल प्रशासन ने मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रेस एवं मीडिया तथा आमजन का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेल अवसंरचना के निरंतर उन्नयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!