हल्द्वानी बरेली निवासी युवक महिला से छेड़छाड़, पीछा और धमकी देने वाला मनचला गिरफ्तार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई :देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 ऑपरेशन प्रहार का असर: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चोरगलिया पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाला मनचला दबोचा
हल्द्वानी/चोरगलिया। जनपद नैनीताल में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पिछले दो महीनों से एक महिला का पीछा करने, अश्लील इशारे करने, रास्ता रोकने, हाथ पकड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अली पुत्र उस्मान शाह, निवासी ग्राम बसेंगा, तहसील रतना, थाना नवाबगंज, जिला बरेली (हाल निवासी वार्ड नंबर-08, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल) पिछले लगभग दो माह से पीड़िता (काल्पनिक नाम रिया) का लगातार पीछा कर रहा था।
11 जुलाई 2026 को आरोपी ने फिर महिला का पीछा करते हुए उसके साथ अश्लील इशारे किए, रास्ता रोका, हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और तत्काल चोरगलिया पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 32/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 74, 78, 126(2), 352 एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम
उपनिरीक्षक नीशू गौतम
महिला कांस्टेबल सुखविन्दर कौर
हेड कांस्टेबल प्रमोद राणा
हेड कांस्टेबल दीपचंद
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत महिलाओं से छेड़छाड़, पीछा करने (स्टॉकिंग) और अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!