लालकुआ हल्द्वानी रेलवे फाटक से स्मैक तस्कर और मैदान से शराब तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का प्रहार जारी

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्द्वानी 👉 ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर और कच्ची शराब कारोबारी गिरफ्तार
हल्द्वानी/लालकुआं। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक स्मैक तस्कर और एक कच्ची शराब तस्कर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान मो. दानिश अंसारी पुत्र मो. तौफीक अंसारी निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 8.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 90/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।
वहीं दूसरी ओर कोतवाली लालकुआं पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अमित कश्यप पुत्र सुनील कश्यप निवासी बिंदुखत्ता को 34 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को सुभाष नगर बैरियर के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पास खाली मैदान से पकड़ा गया।
पूछताछ में अमित कश्यप ने बताया कि वह सचिन कठैत नामक व्यक्ति के कहने पर शराब बेचता था और इसके बदले उसे प्रतिदिन एक हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने सचिन कठैत के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एफआईआर संख्या 80/2026 आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/69(बी) के अंतर्गत दर्ज की गई है।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!