अजजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 ऑपरेशन प्रहार: हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी आनंद सक्सेना गिरफ्तार
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 जून 2026 को चौकी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी आनंद सक्सेना पुत्र जगदीश सक्सेना, निवासी बैरीपड़ाव गोला गेट, शिव मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़, लालकुआं (नैनीताल) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
कांस्टेबल गुरमेज सिंह
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ऑपरेशन प्रहार: हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी आनंद सक्सेना गिरफ्तार
