56 विधानसभा लालकुआं से जनता की पहली पसंद दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर लगा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा 2027 चुनाव का फुका बिगुल

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 मोटाहल्दु
दीपेंद्र कोश्यारी के आवास से भगत सिंह कोश्यारी का 2027 चुनाव का बिगुल, भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले— अभी से जुट जाएं जीत की तैयारी में
मोटाहल्दू में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने लालकुआं विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का किया आह्वान, स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
मोटाहल्दू (लालकुआं)। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता एवं जनसंवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। उन्होंने विशेष रूप से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा।
इस दौरान पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री एवं मीडिया सलाहकार ध्रुव रौतेला, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान, कुंदन चुफाल, ललित आर्या, विनोद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पांडे, सरिता जरौत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन भट्ट, महिला मोर्चा पदाधिकारी, युवा साथी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान के बल पर भाजपा वर्ष 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

error: Content is protected !!