हल्दुचौड़ं चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी की टीम का एक्शन, लंबे समय से फरार वारंटी भूपाल राम टम्टा गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी की टीम का एक्शन, लंबे समय से फरार वारंटी भूपाल राम टम्टा गिरफ्तार
हल्दूचौड़। नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हल्दूचौड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त भूपाल राम टम्टा पुत्र शेर राम टम्टा, निवासी खड़कपुर मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं, नैनीताल की तलाश थी।
पुलिस टीम ने सूचना एवं सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि कानून की गिरफ्त से बचकर लंबे समय तक फरार रहने वाले अभियुक्तों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम
उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं
कानि. गुरमेज सिंह
मीडिया सेल, जनपद नैनीताल

error: Content is protected !!