एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का ‘ऑपरेशन प्रहार’— हल्द्वानी में जुए की महफिल पर धावा, 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹58,950 बरामद: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा वार: हल्द्वानी में जुए के अड्डे पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार
रामलीला मोहल्ला के पुराने गोदाम में चल रहा था जुए का खेल, ₹58,950 नकद और ताश के पत्ते बरामद
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹58,950 नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम ने शनिवार देर रात रामलीला मोहल्ला स्थित एक दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में छापा मारा। यहां 13 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से जुए में इस्तेमाल हो रही नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों को धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जुआ, सट्टा व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौर, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, कमलेश सिंह और भोपाल सिंह शामिल रहे।

error: Content is protected !!