अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 हल्दूचौड़ में शराब के नशे में बवाल, पुलिस ने 5 उपद्रवियों को दबोचा; शांति भंग करने पर कार्रवाई
हल्दूचौड़/नैनीताल। ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे हैं और मारपीट की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां काफी संख्या में लोग एकत्र थे और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए और लगातार उग्र व्यवहार करते रहे। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी—
विजय कुमार पुत्र पनी राम, निवासी काली मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़, थाना लालकुआं, नैनीताल (उम्र 24 वर्ष)
अमित कुमार पुत्र पनी राम, निवासी उपरोक्त (उम्र 33 वर्ष)
कृष्णा आर्या पुत्र पनी राम, निवासी उपरोक्त (उम्र 33 वर्ष)
विजय आर्या पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी काली मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़, थाना लालकुआं, नैनीताल (उम्र 34 वर्ष)
प्रकाश राम पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी उपरोक्त (उम्र 34 वर्ष)
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल उमेश गिरी, मनीष कुमार और कबैर सिंह शामिल रहे।
हल्दूचौड़ में शराब के नशे में बवाल, पुलिस ने 5 उपद्रवियों को दबोचा; शांति भंग करने पर कार्रवाई
