अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 उधम सिंहनगर 👉
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश: SSP अजय गणपति की सख्ती से दो शातिर गिरफ्तार, अवैध हथियार और कूटरचित दस्तावेज बरामद
ऊधमसिंह नगर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, पंजाब से बने फर्जी लाइसेंस के सहारे हथियार रखने वालों पर शिकंजा
रुद्रपुर/काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कराई है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली कुण्डा पुलिस और एसओजी काशीपुर/रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर हथियार रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पंजाब राज्य के तरनतारण जिले के नाम से कूटरचित शस्त्र लाइसेंस तैयार कराए थे। सत्यापन के दौरान जिलाधिकारी तरनतारण कार्यालय से पुष्टि हुई कि संबंधित लाइसेंस उनके कार्यालय से जारी ही नहीं किए गए थे और लाइसेंस नंबर भी सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं मिले।

SSP अजय गणपति ने स्वयं लिया मामले का संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल विशेष पुलिस टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के दौरान संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन कराया गया, जिसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र खरीदे और उनका उपयोग अवैध रूप से किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि लाइसेंस के लिए दर्शाए गए कई पते भी संदिग्ध पाए गए।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए—
अजय सिंह पुत्र बलकार सिंह, निवासी ग्राम छिनकी, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंह नगर (उम्र 31 वर्ष)
अनूप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम भरतपुर, थाना कुण्डा, जनपद ऊधमसिंह नगर (उम्र 40 वर्ष)
को गिरफ्तार किया।
बरामदगी
अनूप सिंह के कब्जे से—
एक पिस्टल .32 बोर
एक रायफल .315 बोर
एक कूटरचित शस्त्र लाइसेंस
एक मोबाइल फोन
अजय सिंह के कब्जे से—
एक पिस्टल .32 बोर
08 जिंदा कारतूस .32 बोर
एक रायफल .315 बोर
08 जिंदा कारतूस .315 बोर
एक कूटरचित शस्त्र लाइसेंस
बरामद किए गए।
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली कुण्डा में मुकदमा संख्या 150/2026 के तहत धारा 318(4), 336(3), 338, 340, 61(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस धारकों की भी जांच कर रही है।
अनूप सिंह का आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 94/2016 धारा 504/506 भादवि
मुकदमा संख्या 89/2018 धारा 323/504/506 भादवि
मुकदमा संख्या 100/2025 धारा 115(2), 126(2), 132, 352 बीएनएस
मुकदमा संख्या 150/2026 फर्जी लाइसेंस व आर्म्स एक्ट
एसएसपी अजय गणपति का संदेश
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस, अवैध हथियार और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
उपनिरीक्षक उमेश कुमार (प्रभारी एसओजी ऊधमसिंह नगर), उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी (प्रभारी एसओजी काशीपुर), वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा (विवेचक), उपनिरीक्षक दीपक कौशिक (एसओजी रुद्रपुर), हेड कांस्टेबल विनय कुमार, दीपक कुमार, कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, इमरान खान, ललित कुमार, हरीश गोस्वामी, गिरीश काण्डपाल, महेश मेहता, राजेन्द्र कश्यप, पंकज बिनवाल, दिनेश चन्द्र, शुभम सैनी, चालक कांस्टेबल ललित चौधरी, कांस्टेबल भरत बिष्ट और कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश शामिल रहे।

