अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना देहरादून शांतनु पाराशर को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से किया गया सम्मानित
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून श्री शांतनु पाराशर को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

शांतनु पाराशर को यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया।
सम्मान प्राप्त होने पर शांतनु पाराशर ने इसे गौरव के साथ-साथ भविष्य में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ पुलिस सेवा करने की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न पदकों एवं सम्मान से नवाजा गया।

