अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
लालकुआं-बिंदुखत्ता में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपेंद्र कोश्यारी का जन्मदिन, ‘हमारा नेता कैसा हो’ के नारों से गूंजा क्षेत्र
बिंदुखत्ता/लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी का जन्मदिन लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, पूर्व सैनिक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हमारा नेता कैसा हो, दीपेंद्र कोश्यारी जैसा हो” और “दीपेंद्र कोश्यारी जिंदाबाद” के नारों से गूंजता रहा।
जन्मदिन के अवसर पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने दिन की शुरुआत मां हाट कालिका मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ की। उन्होंने विधिवत पूजा कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद वह बिंदुखत्ता स्थित हरि बैंक्वेट हॉल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
हरि बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह का नेतृत्व बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने किया। कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र कोश्यारी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाओं के नारे लगवाए। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ नारे लगाए, जिससे कार्यक्रम स्थल का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दीपेंद्र कोश्यारी को फूल-मालाएं पहनाईं तथा उपहार भेंट कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पूरन सिंह बोरा ने किया।
समारोह में महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी रही। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में पहुंचे और दीपेंद्र कोश्यारी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि दीपेंद्र कोश्यारी लगातार युवाओं और क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय रहते हैं और कार्यकर्ताओं से उनका सीधा जुड़ाव उनकी विशेष पहचान है।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला, पूर्व महामंत्री मनोज बसनायत, कैलाश जोशी, महेश फुलारा, हरेंद्र रौतेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
लालकुआं में भी काटा गया केक
वहीं, लालकुआं स्थित अंबेडकर पार्क में भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दीपेंद्र सिंह कोश्यारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। यहां केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई और दीपेंद्र कोश्यारी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके समर्थन में नारे भी लगाए।
लालकुआं से लेकर बिंदुखत्ता तक दिनभर जन्मदिन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह समर्थकों ने अपने नेता को शुभकामनाएं दीं। दीपेंद्र कोश्यारी के जन्मदिन ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के माहौल में रंग दिया और युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश दिखाई दिया।

