अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखण्ड जागरण 👉 लालकुआं 👉 देवभूमि में टूरिस्ट सुरक्षा व अपराधो रोकथाम को लेकर लालकुआं पुलिस सतर्क, कोतवाल बृजमोहन राणा एक्शन मोड में
देवभूमि उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे पर्यटकों की आवाजाही और संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर लालकुआं पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में लालकुआं कोतवाल बृजमोहन राणा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एवं देवभूमि में 2कलोमीटर पुलिस चौकी पर पहुंच कर प्रवेश कर रहे हर वाहन पर स्वयं स्टीकर लगाते हुए कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे
अभियान के दौरान लालकुआं कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, संदिग्ध स्थलों, होटल-ढाबों और वाहनों की गहनता से जांच की। बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वाहनों के दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई।
कोतवाल बृजमोहन राणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देवभूमि में आने वाले टूरिस्टों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम जनता व पर्यटक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की बात कही। लालकुआं पुलिस की इस सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।







