एसएसपी अजय गणपति के सख्त नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई — ऑपरेशन प्रहार में 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार, गांजा व अवैध तमंचे बरामद :देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

एसएसपी अजय गणपति के सख्त नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई — ऑपरेशन प्रहार में 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार, गांजा व अवैध तमंचे बरामद

स्थान -बाजपुर

 

संपादक अजय अनेजा 👉 बाजपुर | उत्तराखंड जागरण

जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध नशे और हथियारों के खिलाफ चल रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा और अवैध असलहे बरामद किए हैं।

दिनांक 14 अप्रैल 2026 को कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लेवडा नदी तिराहे के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचे (315 बोर) और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाली बाजपुर में FIR संख्या 136/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त

सेरान अन्सारी, निवासी खताड़ी, रामनगर, जिला नैनीताल

मौ० अबूजर, निवासी खताड़ी, रामनगर, जिला नैनीताल

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मौ० अबूजर के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिससे दोनों की आपराधिक गतिविधियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

🚔 एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध नशे और हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफलता में व0उ0नि0 विक्रम सिंह धामी, उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक कैलाश नगरकोटी, जगदीश कोठियाल व कांस्टेबल मौ० इरफान की अहम भूमिका रही।

👉 जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है और आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

 

बाइट -एस एस पी रुद्रपुर अजय गणपति

 

error: Content is protected !!