अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
🚨 करोड़ों की ठगी का बड़ा खुलासा: SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की सख्ती से 02 मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
नैनीताल।
जनता को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में ठगी के दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।
आरोपियों ने आमजन को निवेश पर असामान्य लाभ दिलाने का लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली और बाद में फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्वयं निगरानी करते हुए विशेष टीम गठित की, जिसके बाद यह सफलता हाथ लगी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इस अवसर पर SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि
“अधिक लाभ और गारंटी के झांसे में न आएं। किसी भी योजना में निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी और वैधता की जांच अवश्य करें।”
नैनीताल पुलिस की यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस की Zero Tolerance नीति और अपराध के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है।







