एशिया के नंबर वन स्टेशन लालकुआं में ENHM विभाग के द्वारा चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान: देखें वीडियो

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.43194443, 0.6375);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 एशिया के नंबर वन स्टेशन लालकुआं में चला पर्यावरण जागरूकता अभियान

लालकुआं रेलवे स्टेशन परिसर में ENHM विभाग की ओर से गुरुवार को विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और इको फ्रेंडली खान-पान सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान रेलवे परिसर में यात्रियों को बताया गया कि प्लास्टिक और गंदगी से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है, इसलिए सभी को स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि रेलवे स्टेशन परिसर में कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय कूड़ादान में ही डालें, ताकि स्टेशन की स्वच्छता बरकरार रह सके।

मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक बृजलाल मीणा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सुपरवाइजर, सफाई कर्मचारी राहुल कुमार, मुन्नालाल, सूरज, राजू, शिशुपाल तथा कैंटीन संचालक पारस गुप्ता सहित कई लोगों ने भागीदारी की। सभी ने मिलकर यात्रियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन एशिया के नंबर वन स्टेशनों में अपनी पहचान बना चुका है और यहां पहुंचने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण दिखाई देना चाहिए। इसके लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि स्वच्छ रेलवे, स्वस्थ पर्यावरण और जागरूक समाज का सपना साकार हो सके।

error: Content is protected !!