तेजतर्रार लोकप्रिय 2027 के प्रबल दावेदार के रूप में उभरते मोहन पाठक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट”

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 🔥 “2027 के प्रबल दावेदार के रूप में उभरते मोहन पाठक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट” 🔥
देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित राज्य आंदोलनकारी और कुमाऊं क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाले मोहन पाठक ने आज देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास, जनहित के मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई।
इसके पश्चात मोहन पाठक ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राज्य के भविष्य, संगठन और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।


राज्य आंदोलन से लेकर वर्तमान तक अपनी सक्रियता और जुझारू छवि के कारण मोहन पाठक लगातार जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में उन्हें वर्ष 2027 के चुनावों के लिए एक प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
हल्द्वानी सहित कुमाऊं क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता और शीर्ष नेतृत्व से लगातार संवाद यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में मोहन पाठक उत्तराखंड की राजनीति में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।

 

error: Content is protected !!