अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
दीपेंद्र कोश्यारी के ‘दीदी-बहनी उत्सव’ में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, राखी बांधकर दिया भाईचारे का संदेश
लालकुआं। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 56 विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के हल्दूचौड़ मंडल स्थित प्रेम चुनरिया बैंक्वेट हॉल में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की ओर से ‘दीदी-बहनी उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चारों मंडलों से पहुंची बड़ी संख्या में बहनों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पूरा परिसर भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता से सराबोर नजर आया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री नेहा जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने दीपेंद्र सिंह कोश्यारी को तिलक कर राखी बांधी और रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं स्नेह की परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने मातृशक्ति को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए नारी सम्मान, सेवा, सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। चारों मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति कार्यक्रम में पहुंची। आयोजन के दौरान रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक एकता और भाईचारे से जोड़ते हुए आपसी स्नेह एवं सम्मान की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन तारा पांडे एवं कंचन भट्ट ने किया। इस अवसर पर नेहा जोशी, तारा पांडे, विजय रोहित, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, अरुण जोशी, बॉबी सम्भल, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश, राजलक्ष्मी पंडित, ममता चौहान, आनन्दी बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल जोशी, विमल कांडलपाल, रोहन चौधरी, ललित प्रसाद सहित चारों मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
आयोजक दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यक्रम में पहुंची सभी बहनों के स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। ‘दीदी-बहनी उत्सव’ के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, सेवा और सशक्तिकरण के साथ सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।

