बिंदुखत्ता के 22 वर्षीय युवक ने चुराई बुलेट, 48 घंटे में भीमताल पुलिस ने रुद्रपुर से दबोचा

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
बिंदुखत्ता के 22 वर्षीय युवक ने चुराई बुलेट, 48 घंटे में भीमताल पुलिस ने रुद्रपुर से दबोचा
भीमताल। रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी के मामले में भीमताल पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बिंदुखत्ता के 22 वर्षीय युवक को रुद्रपुर से चोरी की बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का पर्दाफाश हो गया।
जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की रात ग्राम निशौला निवासी आनन्द सिंह बिष्ट पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट की काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट संख्या UK04AK-0463 चोरी हो गई थी। मामले में कोतवाली भीमताल में FIR संख्या 037/26, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा को सौंपी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न कैमरों की फुटेज खंगाली। सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।
पुलिस टीम ने 26 अगस्त को राजा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर से आरोपी हरीश सिंह जेठा पुत्र खीम सिंह जेठा, निवासी इन्द्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं, जनपद नैनीताल, उम्र 22 वर्ष को चोरी की बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद हुई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा, उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह, कांस्टेबल मनोज पंत, कांस्टेबल ललित आगरी, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बलजीत सिंह राणा और कांस्टेबल नरेश परिहार शामिल रहे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बुलेट चोरी की घटना का महज 48 घंटे में खुलासा होने पर पुलिस टीम की कार्यप्रणाली की चर्चा है।

error: Content is protected !!