अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम, राजेंद्र चंद दुर्गापाल समेत कांग्रेस नेताओं ने लिया हिस्सा
हल्द्वानी/लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर आजादी के अमर शहीदों को नमन किया और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने गांव के सामुदायिक भवन “प्रगति केंद्र” परिसर में क्षेत्रवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई गई। इसके बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेरीपड़ाव-हल्द्वानी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर चौम्वाल में आयोजित कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।
वहीं बिन्दुखत्ता, लालकुआं में कार रोड बाजार से शहीद स्मारक लालकुआं तक कांग्रेस एवं सेवादल की ओर से आयोजित तिरंगा पदयात्रा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पदयात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रमों में राजेंद्र चंद दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, नंदन दुर्गापाल और बिना जोशी समेत कांग्रेस एवं सेवादल के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेने का अवसर है।

