विधायक ने पवन चौहान की तलाश में राहत-बचाव अभियान तेज करने के दिए निर्देश गौला नदी में डूबने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे विधायक, परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 

 

 

 

 

 

 

विधायक बेहड़ ने पवन चौहान की तलाश में राहत-बचाव अभियान तेज करने के दिए निर्देश

गौला नदी में डूबने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे विधायक, परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

रुद्रपुर/पंतनगर। पंतनगर निवासी पवन चौहान के गौला नदी में डूबने की जानकारी मिलने पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी लेते हुए प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों को पवन चौहान की तलाश में अभियान तेज करने तथा हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

विधायक बेहड़ ने अधिकारियों से बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि पवन चौहान की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए नदी में व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

मौके पर उप जिलाधिकारी गौरव पांडे और तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों के साथ बचाव अभियान को लेकर चर्चा की और टीमों से लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद विधायक तिलक राज बेहड़ ने पवन चौहान के परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन और पीड़ादायक समय में वह उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ लगातार समन्वय कर पवन चौहान की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक बेहड़ ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि पवन सकुशल हों और शीघ्र ही सुरक्षित मिलें। परिवार की पीड़ा को समझते हुए प्रशासन के साथ समन्वय कर पवन की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव अभियान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।”

विधायक ने बचाव टीमों से भी पूरी तत्परता और समन्वय के साथ अभियान जारी रखने को कहा। पवन चौहान की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

error: Content is protected !!