सीएम धामी ने खटीमा को दी ‘नगर वन’ की सौगात, 14 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि भी होगी शामिल

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 सीएम धामी ने खटीमा को दी ‘नगर वन’ की सौगात, 14 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि भी होगी शामिल
सिटी फॉरेस्ट का भव्य उद्घाटन, वॉकिंग पाथ से ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क तक मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
खटीमा। खटीमा के सालबोझी क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन की घोषणा संख्या 567/2021 के अनुपालन में विकसित ‘नगर वन खटीमा’ (खटीमा सिटी फॉरेस्ट) का भव्य उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे 

सीएम धामी ने खटीमा को दी ‘नगर वन’ की सौगात, 14 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि भी होगी शामिल सीएम धामी ने खटीमा को दी ‘नगर वन’ की सौगात, 14 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि भी होगी शामिल सीएम धामी ने खटीमा को दी ‘नगर वन’ की सौगात, 14 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि भी होगी शामिल
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, जिला भाजपा अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक नानकमत्ता डॉ. प्रेम सिंह राणा, दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह बिष्ट (किन्नू), उपाध्यक्ष ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद रणजीत सिंह नामधारी, उपाध्यक्ष उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड गंभीर सिंह धामी तथा उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय सतर्कता समिति मोहिनी पोखरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया (IAS) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति (IPS) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
वन विभाग की ओर से मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं तेजस्वनी अरविंद पाटिल (CCF) तथा वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त नीतीश मणि त्रिपाठी (IFS) के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी दीपक सिंह (IFS), प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर पुनीत तोमर (IFS) तथा प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग, रुद्रपुर यू.सी. तिवारी (IFS) सहित समस्त उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO) मौजूद रहे।

 


सांसद अजय भट्ट ने की पार्क निर्माण की सराहना
कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट ने नगर वन के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी वन विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए अधिकारियों को इसी गुणवत्ता और समर्पण के साथ कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। 


मुख्यमंत्री धामी ने सिटी फॉरेस्ट को ईको-लर्निंग एवं एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय जनता से इसके रखरखाव और बेहतर प्रबंधन में सहयोग की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सालबोझी क्षेत्र में पूर्व में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 14 हेक्टेयर भूमि को नगर वन के द्वितीय चरण में शामिल करने और इसके विस्तार की महत्वपूर्ण घोषणा की। 


वॉकिंग पाथ, ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क बना आकर्षण
नगर वन को आम जनता के स्वास्थ्य, मनोरंजन और विश्राम को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यहां आगंतुकों के लिए वॉकिंग पाथ, ओपन जिम, चिल्ड्रन पार्क, पिकनिक एरिया और ग्रीन गार्डन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा पार्क में शुद्ध पेयजल और प्रसाधन केंद्र जैसी आवश्यक जनसुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
यह सिटी फॉरेस्ट खटीमा के लोगों के लिए एक प्रमुख हरित स्थल, मनोरंजन केंद्र और जनस्वास्थ्य संवर्धन केंद्र के रूप में विकसित होगा।
मुख्य आकर्षण: मुख्यमंत्री की ओर से 14 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को दूसरे चरण में शामिल करने की घोषणा के बाद खटीमा सिटी फॉरेस्ट के विस्तार की राह भी साफ हो गई है।