👉 ग्राफिक एरा हल्द्वानी में गूंजा पहाड़ का स्वाद, सेलिब्रिटी शेफ भूपी ने लाइव कुकरी डेमो से बांधा समां :देखें वीडियो

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.9763889, 0.53515625);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 मोटाहल्दु 👉 हल्द्वानी 👉 ग्राफिक एरा हल्द्वानी में गूंजा पहाड़ का स्वाद, सेलिब्रिटी शेफ भूपी ने लाइव कुकरी डेमो से बांधा समां
हल्द्वानी। Graphic Era Hill University के होटल एवं
 ग्राफिक हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित “अपण पहाड़ – हमारा स्वाद, हमारी सांस्कृतिक धरोहर” कार्यक्रम में सोमवार को पहाड़ की संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिली। विश्वविद्यालय के मल्टी-पर्पज़ हॉल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों और अतिथियों की भारी मौजूदगी रही।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ Chef Bhupi का लाइव कुकरी डेमोंस्ट्रेशन रहा। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन तैयार कर उनके स्वाद, पौष्टिकता और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। शेफ भूपी ने कहा कि उत्तराखंड का खानपान केवल स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यहां की संस्कृति और जीवनशैली की पहचान भी है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.41944444, 0.4609375);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.41944444, 0.4609375);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.41944444, 0.4609375);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;


कार्यक्रम के दौरान मीडिया इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें शेफ भूपी और विभागीय टीम ने उत्तराखंडी व्यंजनों की विशेषताओं और “अपण पहाड़” कार्यक्रम की थीम पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी को अपने पारंपरिक स्वाद और खानपान से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

वही शेफ भूपी ने दाल  आलू की सब्जी बनाकर छात्र छात्राओं को पहाड़ी स्वाद के बारे में जानकारी दी
होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में पारंपरिक व्यंजनों की प्रस्तुति के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया। आयोजकों के अनुसार “अपण पहाड़” केवल एक कुकरी शो नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, स्वाद और परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की पहल है।
ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम सांस्कृतिक और पाक कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

error: Content is protected !!