अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
देखें वीडियो: निदेशक स्वास्थ्य डॉ. के. पांडे व सीएमओ नैनीताल ने मोटाहल्दु, हल्दूचौड़, लालकुआं व बिंदुखत्ता में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर क्या कहा
लालकुआं।
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा डॉ. के. पांडे एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नैनीताल ने मोटाहल्दु, हल्दूचौड़, लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उत्तराखंड जागरण की टीम से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं और योजनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी।
👉 वीडियो में देखें क्या बोले अधिकारी
निदेशक स्वास्थ्य डॉ. के. पांडे ने उत्तराखंड जागरण से बातचीत में कहा कि
राज्य सरकार की मंशा है कि शहरी ही नहीं, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी आम जनता को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। अस्पतालों में दवाइयों, जांच सुविधाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.3402778, 0.6015625);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
उन्होंने बताया कि बिंदुखत्ता और आसपास के क्षेत्रों में जांच सुविधाओं को बढ़ाने, विशेषकर एक्स-रे व अन्य आवश्यक उपकरणों को उपलब्ध कराने पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
वहीं सीएमओ नैनीताल ने कहा कि

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.3402778, 0.6015625);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि मरीजों को ज़मीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। अस्पतालों में साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों के साथ व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सीएमओ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर कमियां पाई जाएंगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.15694444, 0.5804688);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और मरीजों से भी अधिकारियों ने बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के इस निरीक्षण को क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।







