चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन
हल्दूचौड़। चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के कृष्ण स्वरूप मेमोरियल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा पाठक रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण की प्रतिमा को सुंदर झूले में आकर्षक रूप से सजाकर की गई। इस दौरान ला इन्फैंसिया के नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने सुंदर भजन, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभागार को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन
इस अवसर पर भजन मंडली ने राधा-कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों से पूरा सभागार भक्तिरस में डूब गया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक, डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव प्रियांशी पाठक, मैनेजिंग डायरेक्टर कविता पाठक, दीपांशी पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी एवं शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में पारंपरिक दही-हांडी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दही-हांडी कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं राधा-कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना है। जन्माष्टमी का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, भक्ति, उत्साह और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का सुंदर अवसर साबित हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।