मकर संक्रांति पर लालकुआं में भक्ति और सेवा का संगम राधे-राधे सेवा समिति ने कराया भव्य सुंदरकांड एवं विशाल भंडारा👉 देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआ

👉 देखें वीडियो | उत्तराखंड जागरण

लालकुआं।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर राधे-राधे सेवा समिति, लालकुआं द्वारा फॉरेस्ट ग्राउंड में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं बजरंगबली के भजनों में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम और हनुमान चालीसा के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का स्मरण करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राधे-राधे सेवा समिति के प्रमुख सदस्यों —

संजीव शर्मा, उमेश तिवारी, जीवन कबड़वाल, हरीश नैनवाल, अरुण जोशी, बी. एन. शर्मा, पंचम लाल, राजेंद्र अग्निहोत, राजेश्वरी शर्मा, सोनी एवं पूर्णिमा कश्यप — का विशेष योगदान रहा। समिति के सभी सदस्यों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालते हुए भंडारे में प्रसाद वितरण किया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करते हैं। आगे भी समिति द्वारा ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

 

error: Content is protected !!