लालकुआं 👉 तहसील दिवस में लोकप्रिय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने बांटे आर्थिक सहायता चैक, क्षेत्रीय लोगों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी देखें वीडियो

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 तहसील दिवस में विधायक मोहन बिष्ट ने बांटे आर्थिक सहायता चेक, सरकार की योजनाओं की दी अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 उत्तराखंड जागरण, तीसरी आंख

लालकुआं। लोकप्रिय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने आज तहसील दिवस के अवसर पर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए दर्जनों जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

तहसील दिवस के आयोजन में सभी विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में एसडीएम लालकुआं रेखा कोहली एवं तहसीलदार पूजा भी मौजूद रहीं, जिन्होंने जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही कई प्रकरणों का समाधान किया गया।
विधायक बिष्ट ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, आवास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले—इसके लिए प्रशासन को संवेदनशील होकर कार्य करना होगा।
उत्तराखंड जागरण के संपादक अजय अनेजा से खास बातचीत में विधायक मोहन बिष्ट ने कहा कि तहसील दिवस जनता और प्रशासन के बीच सीधा सेतु है।

जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान यदि समय पर हो जाए तो बड़े विवाद स्वतः समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लालकुआं क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
लाभार्थियों ने मौके पर ही सहायता मिलने पर विधायक और सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।👉

बाईट 👉लोकप्रिय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट

 

error: Content is protected !!