भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माताजी के निधन पर शोक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज पहुंचे आवास

भीमताल विधानसभा क्षेत्र से  विधायक राम सिंह कैड़ा  के आवास पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और उनकी पूज्य माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःखद घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

— उत्तराखंड जागरण

 

error: Content is protected !!