मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विंटर कार्निवाल में युवाओं का बढ़ाया उत्साह

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विंटर कार्निवाल में युवाओं का बढ़ाया उत्साह
📍 खटीमा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय महाविद्यालय, खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में पहुंचे, जहां उन्होंने कलाकारों एवं युवाओं को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा कलाकार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताक़त है और यही हमारा भविष्य है। युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना है।
सीएम धामी ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी एवं कठोर कानून लागू किए गए हैं, ताकि मेरिट को सर्वोच्च स्थान मिल सके। इन नीतिगत फैसलों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और प्रदेश में अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तथा देवभूमि उत्तराखंड के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं। विंटर कार्निवाल में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

 

error: Content is protected !!