अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
👮♂️ एसपी हल्द्वानी का बनभूलपुरा कोतवाली निरीक्षण, प्रो-एक्टिव पुलिसिंग पर ज़ोर

हल्द्वानी: एसपी हल्द्वानी द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों की स्थिति, ऑनलाइन कार्यों की प्रगति और कार्यालयीन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी रजिस्टर व डिजिटल रिकॉर्ड को समयबद्ध रूप से अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अपनाने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। उत्तराखंड जागरण







