अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 उधम सिंहनगर 👉 गदरपुर 👉
कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो गिरफ्तार; फायरिंग कर दो आरोपी फरार
गदरपुर। कुमाऊं परिक्षेत्र में गौवंश संरक्षण एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊं परिक्षेत्र और कोतवाली गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने गदरपुर क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में एक वाहन से करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त सूचना के आधार पर गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊं परिक्षेत्र के प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल और कोतवाली गदरपुर के उपनिरीक्षक संजय बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांधी कॉलोनी, गदरपुर में कार्रवाई की। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL-2C-AK-8699 की तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
1. नईम पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी अगलगा, थाना स्वार, जनपद रामपुर।
2. अबरार पुत्र बाबू खां, निवासी गांधी कॉलोनी, गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
के रूप में हुई है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके से पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार के अलावा 03 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। बरामद प्रतिबंधित गौमांस और सभी वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली गदरपुर में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
संयुक्त पुलिस टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी—
उ0नि0 पंकज बेलवाल, प्रभारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊं परिक्षेत्र।
उ0नि0 संजय बोहरा, कोतवाली गदरपुर।
का0 संजीव कुमार, गौवंश संरक्षण स्क्वाड।
का0 एहसान अली, गौवंश संरक्षण स्क्वाड।
का0 राजेश गिरी, गौवंश संरक्षण स्क्वाड।
का0 दिनेश रावत, कोतवाली गदरपुर।
कुमाऊं परिक्षेत्र पुलिस द्वारा आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में अवैध गौ-तस्करी और गौवंश से संबंधित अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो गिरफ्तार; फायरिंग कर दो आरोपी फरार
