कब गिरेगी कार्रवाई की गाज?” सड़कों पर दौड़ रहीं प्राइवेट वोल्वो बसें मिली भगत से चलता गोरख धंधा सूत्र: सरकार को लगाता राजस्व का चुना , परिवहन विभाग की सख्ती का इंतजार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
“कब गिरेगी कार्रवाई की गाज?” सड़कों पर दौड़ रहीं प्राइवेट वोल्वो बसों से राजस्व नुकसान के आरोप, परिवहन विभाग की सख्ती का इंतजार

आरटीओ प्रवर्तन की चेतावनी के बाद भी सवाल बरकरार—अनधिकृत स्टॉपेज और सड़क किनारे सवारियां भरने पर कब होगी धरपकड़?
हल्द्वानी। शहर में प्राइवेट वोल्वो और लग्जरी बसों के संचालन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन बस संचालकों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी? आरोप है कि कई निजी बसें निर्धारित स्थानों के बजाय सड़क किनारे खड़ी होकर यात्रियों को बैठाती हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही सरकार और परिवहन विभाग को राजस्व नुकसान हो रहा है।

 

वही सूत्रों द्वारा पता चला है कि यह सब प्राइवेट बसों का गोरख धंधा मिली भगत से चल रहा है दबी जुबान  में स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्द्वानी के कई क्षेत्रों में निजी बसें खुलेआम रुककर सवारियां भरती दिखाई देती हैं। यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो केवल चेतावनी के बजाय मौके पर कार्रवाई की जरूरत है, ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके।
वहीं इस मामले में आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत रूप से सड़क पर खड़ी होकर सवारियां भरने वाली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण और परमिट रद्द करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।
अब शहरवासियों की नजर परिवहन विभाग की कार्रवाई पर है कि चेतावनी के बाद कब धरातल पर अभियान चलाकर ऐसे बस संचालकों पर शिकंजा कसा जाएगा, जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!