सीएम धामी की विकास नीति को लेकर देहरादून में मंत्री-विधायकों की शिष्टाचार भेंट: पड़े उत्तराखंड जागरण पर

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर देहरादून में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के माननीय विधायकगणों ने शिष्टाचार भेंट
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्रों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।


भेंट में विधायक  खजान दास , महंत दिलीप रावत , उमेश शर्मा ,विनोद चमोली जी,  किशोर उपाध्याय ,  सुरेश गढ़िया  एवं श्रीमती पार्वती चंदन रामदास उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की विकासोन्मुख सोच के अनुरूप योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने पर सहमति बनी।
कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।

 

error: Content is protected !!