अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल समेत गणमान्य लोगों ने डा. सुशीला तिवारी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी-नैनीताल। पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय डा. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि पर डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सालय के अधिकारियों एवं समर्थकों ने सहभागिता कर डा. सुशीला तिवारी जी के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डा. सुशीला तिवारी का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और मानवता के प्रति समर्पित रहा, जिसे हमेशा स्मरण किया जाएगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश संयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल (पूर्व प्रधान), पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के भतीजे मनीषी तिवारी, एमएस डा. अरुण जोशी, प्रधानाचार्य डा. जी.एस. तितियाल, किसान नेता रमेश चन्द्र तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष पंतनगर एन.डी. पांडे, मनोज तिवारी, हेम चन्द्र तिवारी, अमित दुम्का, ललित जोशी, आलोक उप्रेती, डा. दीपक जोशी, ललित भट्ट, संतोषी गुरुरानी सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा तथा उपस्थित लोगों ने डा. सुशीला तिवारी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
