एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन: शक्तिफार्म चौकी पूरी लाइन हाजिर, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन: शक्तिफार्म चौकी पूरी लाइन हाजिर, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस
रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर।


जनपद में अवैध खनन और ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने चौकी प्रभारी समेत पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया।
दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के बाद जांच में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित 08 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।


एसएसपी अजय गणपति ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी अगर किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अवैध खनन माफियाओं में भी खौफ का माहौल बन गया है।“लापरवाही नहीं चलेगी” – एसएसपी अजय गणपति का कड़ा संदेश, पूरी चौकी लाइन हाजिर

 

error: Content is protected !!