अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 श्री वीरेंद्र पुरी जी महाराज ने लालकुआं विधानसभा से ठोकी दावेदारी, बोले— 2027 में जनता को देंगे तीसरा विकल्प
लालकुआं। वीरेंद्र पुरी ने वर्ष 2027 में होने वाले 56 विधानसभा लालकुआं चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी ठोक दी है। उत्तराखंड देवभूमि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पुरी जी महाराज ने “उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख” को दिए इंटरव्यू में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, भुखमरी, गैस सिलेंडर और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों की नीतियों से जनता निराश हो चुकी है, ऐसे में उत्तराखंड देवभूमि पार्टी जनता को एक मजबूत तीसरा विकल्प देने का काम करेगी।
श्री वीरेंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर युवाओं, मजदूरों और गरीब परिवारों के हक की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उनकी पार्टी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का समर्थन हासिल करेगी।
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने महंगाई, रोजगार और जनहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकारों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उनके इस ऐलान के बाद लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
