अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 लालकुआं में बड़ा हादसा: बिजली पोल से गिरा विद्युत कर्मी, ब्रेन हेमरेज के बाद बरेली रेफर
लालकुआं/हल्दूचौड़। गुमटी क्षेत्र में बिजली विभाग के एक कर्मचारी के साथ काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विद्युत लाइन पर कार्य करते समय कर्मचारी प्रेम अचानक पोल से नीचे गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद साथ में मौजूद कर्मचारियों ने गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों ने जांच के बाद कर्मचारी को ब्रेन हेमरेज होने की आशंका जताई है। हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
