अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 🛑 हेडलाइन:
देवेंद्र बिष्ट ने बनवाया नया कक्ष, स्कूल में खुशी की लहर
📍 लालकुआं/बिंदुखत्ता।
शहीद मोहनाथ गोस्वामी कन्या जूनियर हाई स्कूल, इंदिरा नगर-1 में कक्षाओं की कमी से जूझ रहे बच्चों और स्कूल प्रबंधन को अब बड़ी राहत मिली है। पूर्व में मात्र दो कमरों में संचालित हो रहे इस विद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या के चलते पढ़ाई में काफी असुविधाएं हो रही थीं।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिंदुखत्ता के वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र बिष्ट (देबू भाई) ने जिला खनन मद योजना के अंतर्गत एक नए कक्ष का निर्माण करवाया। नए कमरे के निर्माण से अब बच्चों को बेहतर माहौल में पढ़ाई करने की सुविधा मिल सकेगी।
नए कक्ष के बनने से स्कूल प्रबंधन, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने देवेंद्र बिष्ट के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार जताते हुए प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया।
इस पूरे घटनाक्रम को उत्तराखंड तीसरी आंख के संपादक अजय अनेजा ने अपने कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।







