एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सड़क हादसे के बाद मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सड़क हादसे के बाद मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर स्कूटी को पीछे से टक्कर मारने और इसके बाद मारपीट करने के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी चुघ को गंगापुर रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 की रात एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना और मारपीट की घटना सामने आई थी। इस संबंध में 8 अगस्त को अंकित पुत्र अशोक, निवासी गांधी कॉलोनी वार्ड नंबर-27, रुद्रपुर ने कोतवाली रुद्रपुर में लिखित तहरीर दी।
तहरीर में बताया गया कि उसका भाई अभिषेक और बुआ का बेटा जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक और जतिन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ वाहन से उतरकर दोनों के साथ मारपीट करने लगा। तहरीर में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 413/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त 2026 को मुख्य अभियुक्त सन्नी चुघ पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम, निवासी भूरारानी वार्ड नंबर-32, उम्र 32 वर्ष को गंगापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और विधिसम्मत विवेचना की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम
अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर
प्रकाश दानु, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर
खुशवंत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर
दीपक कौशिक, प्रभारी चौकी रम्पुरा
शंकर भट्ट, कांस्टेबल कोतवाली रुद्रपुर
दीपक कुमार, कांस्टेबल कोतवाली रुद्रपुर
राजवीर शाही, कांस्टेबल कोतवाली रुद्रपुर

 

error: Content is protected !!