सेंचुरी पल्प एवं पेपर के सीईओ अजय गुप्ता ने बढ़ाया हरित कदम, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय संग 200 एकड़ वृक्षारोपण समझौता पड़े उत्तराखंड जागरण की विशेष खबर

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
सेंचुरी पल्प एवं पेपर के सीईओ अजय गुप्ता ने बढ़ाया हरित कदम, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय संग 200 एकड़ वृक्षारोपण समझौता
हरित भविष्य के लिए सेंचुरी मिल और पंतनगर यूनिवर्सिटी का बड़ा समझौता
लालकुआँ।
पर्यावरण संरक्षण, कच्चे माल की उपलब्धता और रोजगार सृजन को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सेंचुरी पल्प एवं पेपर तथा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के बीच 200 एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण हेतु दीर्घकालिक समझौता संपन्न हुआ। यह समझौता 31 मार्च 2026 को सेंचुरी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय गुप्ता एवं विश्वविद्यालय के उप नियंत्रक फार्म सत्य प्रकाश कुरील के मध्य हस्तांतरित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. टी.पी. सिंह एवं महाप्रबंधक डॉ. आशुतोष सिंह के साथ-साथ सेंचुरी मिल के मुख्य वित्त अधिकारी महेन्द्र कुमार हरित, उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, अमित गंगवाल तथा रवि प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर सीईओ अजय गुप्ता ने कहा कि सेंचुरी मिल और विश्वविद्यालय का यह संयुक्त प्रयास न केवल कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, बल्कि हरित आवरण बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी और दूरदर्शी कदम बताया।
वहीं, सेंचुरी मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल द्वारा वर्ष 2025–26 में कुल 2.22 करोड़ वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया है। इसके साथ ही यूकेलिप्टिस क्लोन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नया मिस्ट चैम्बर भी स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026–27 के लिए 2.50 करोड़ वृक्षारोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए मिल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह समझौता क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, औद्योगिक विकास और कृषि आधारित सहयोग को मजबूती देने वाला एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सेंचुरी पल्प एवं पेपर और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की यह साझेदारी आने वाले समय में हरित विकास मॉडल के रूप में भी देखी जा सकती है
“हरियाली, रोजगार और विकास—सेंचुरी मिल का पंतनगर यूनिवर्सिटी संग बड़ा संकल्प
“सीईओ अजय गुप्ता की अगुवाई में सेंचुरी मिल का हरित मिशन
“2.50 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य के साथ सेंचुरी मिल का बड़ा ऐलान”

 

error: Content is protected !!