अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
आईजी कुमाऊं के निर्देशों पर नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 1.022 किलो चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
चरस तस्करी में शामिल दो आरोपी फरार, कार समेत नशीला पदार्थ बरामद; मिशन ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्दूचौड़। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.022 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओजी नैनीताल और चौकी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मिशन ड्रग फ्री देवभूमि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक लालकुआं और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने हीरन बाबा मंदिर के पास खैरानी हल्दूचौड़ क्षेत्र से राम सिंह दानू पुत्र बाला सिंह दानू निवासी इंदिरानगर प्रथम बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं को 1.022 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चरस के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की अल्टो कार संख्या UK 04 AS 9754 को भी सीज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने फरार साथियों दीपक दानू और गोपाल नाथ गोस्वामी के साथ मिलकर चरस की खरीद-फरोख्त करता था और बिक्री से होने वाले लाभ को आपस में बांट लेते थे।
मामले में थाना लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या 87/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं
हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत (एसओजी)
कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी)
कांस्टेबल अनिल गिरी (एसओजी)
कांस्टेबल कुबैर सिंह राणा, चौकी हल्दूचौड़
