रुद्रपुर एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 71 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ऊधमसिंहनगर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार देखें वीडियो

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार: 71 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर दबोचे, ऊधमसिंहनगर पुलिस का नशे के नेटवर्क पर शिकंजा
स्थान: ऊधम सिंह नगर | रुद्रपुर/किच्छा
रिपोर्ट: अजय अनेजा

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 71 लाख रुपये कीमत की 236.33 ग्राम स्मैक बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशन में हुई इस संयुक्त कार्रवाई ने जिले में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में नगदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली किच्छा पुलिस, चौकी लालपुर, एएनटीएफ कुमाऊं, कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।

रुद्रपुर एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 71 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ऊधमसिंहनगर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार देखें वीडियो
किच्छा में महिला तस्कर गिरफ्तार, 133 ग्राम स्मैक बरामद
7 अप्रैल 2026 को महराया कट क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 133 ग्राम अवैध स्मैक और ₹4,000 नकद बरामद हुए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुरेन्द्र कौर उर्फ छिन्दौ कौर (42 वर्ष) निवासी टिब्बा लालपुर, थाना किच्छा बताया।

रुद्रपुर एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 71 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ऊधमसिंहनगर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार देखें वीडियो
इस मामले में कोतवाली किच्छा में मु0अ0सं0 116/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्ता को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रुद्रपुर-रामपुर बाईपास पर युवक दबोचा, 103.33 ग्राम स्मैक बरामद


दूसरी कार्रवाई कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुई, जहां बागवाला रुद्रपुर-रामपुर बाईपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 103.33 ग्राम अवैध स्मैक और एक रियलमी एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अर्जुन सिंह (26 वर्ष) निवासी कपूरपुर, थाना मीरगंज, जनपद बरेली (उ.प्र.) बताया। उसके खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में FIR संख्या 175/26 के तहत धारा 8/21 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक फतेहगंज क्षेत्र से लाना बताया है, जिसके आधार पर पुलिस अब पूरे सप्लाई चैन और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
नशा तस्करों पर पुलिस का सख्त संदेश
इन दोनों कार्रवाइयों के बाद साफ हो गया है कि ऊधमसिंहनगर पुलिस अब नशा तस्करों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में लगातार हो रही छापेमारी और धरपकड़ से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है।
समाज के लिए बड़ा संदेश
ऊधमसिंहनगर में लगातार सामने आ रहे नशा तस्करी के मामलों ने यह साबित कर दिया है कि नशे का जाल गांव से शहर तक फैलाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने इस नेटवर्क की कमर तोड़ने की शुरुआत कर दी है। अगर इसी तरह “ऑपरेशन प्रहार” की धार बनी रही, तो जिले में नशे के कारोबारियों के लिए जमीन बचना मुश्किल होगा।
बाइट: एसएसपी रुद्रपुर अजय गणपति
विजुअल: स्मैक बरामदगी, गिरफ्तार आरोपी,