आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने दी बधाई—ASI सागर बिष्ट के बेटे आयुष्मान ने NDA में हासिल की 22वीं रैंक

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 🏆
आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने दी बधाई—ASI के बेटे आयुष्मान ने NDA में हासिल की 22वीं रैंक

चम्पावत। जनपद चम्पावत में तैनात ASI श्री सागर सिंह बिष्ट के सुपुत्र आयुष्मान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा में 22वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल (IPS) ने आयुष्मान को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि आयुष्मान की यह सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने इसे उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
आयुष्मान की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। साथ ही, चम्पावत पुलिस सहित नैनीताल, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी है।
यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बन गई है।

 

error: Content is protected !!