अपराधों की रोकथाम हेतु लालकुआं पुलिस की चेकिंग में पकड़ी गई “Delhi Police” लिखी नीली बत्ती प्राइवेट कार, पुलिस ने की सीज देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
आईजी रिद्धिम अग्रवाल की सख्ती का असर — “Delhi Police” लिखी नीली बत्ती कार पर लालकुआं पुलिस का बड़ा एक्शन, फर्जी रौब झाड़ने वालों में मचा हड़कंप
उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख के कैमरे में कैद हुई कार्रवाई, खुद को CRPF कमांडेंट का बेटा बताकर झाड़ रहा था रौब, पुलिस ने मौके पर ही कार की सीज

लालकुआं, नैनीताल।
कुमाऊं में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी रौब झाड़ने वालों पर शिकंजा कस दिया। कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल के सख्त निर्देश और एसएसपी मंजूनाथ टी सी के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस लगातार सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है।
इसी अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा और वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में 2 किलोमीटर चौकी समेत सभी बैरियरों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने दर्जनों वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगद चालान और कोर्ट चालान की कार्रवाई की।

चेकिंग के दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध कार पुलिस के निशाने पर आ गई। कार पर अवैध रूप से नीली बत्ती लगी हुई थी और आगे बड़े अक्षरों में “Delhi Police” लिखा हुआ था। पूछताछ में चालक खुद को सीआरपीएफ कमांडेंट का बेटा बताकर पुलिस पर दबाव बनाने और रौब झाड़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन लालकुआं पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने साफ कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और किसी को भी फर्जी पहचान, अवैध हूटर-नीली बत्ती या पुलिस का नाम इस्तेमाल कर जनता में धौंस जमाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
यह पूरी कार्रवाई “उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख” के कैमरे में भी कैद हुई, जिसके बाद क्षेत्र में इस कार्रवाई की जमकर चर्चा हो रही है। आम लोगों ने लालकुआं पुलिस की सख्ती की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान लगातार चलते रहने चाहिए ताकि कानून का डर बना रहे और फर्जी रौब दिखाने वालों पर लगाम लग सके।

error: Content is protected !!