रेलवे विस्तार कार्य में हरे पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, वन विभाग ने ठेकेदार पर कसा शिकंजा किया मुकदमा दर्ज :देखें वीडियो

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 रेलवे विस्तार कार्य में हरे पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, वन विभाग ने ठेकेदार पर कसा शिकंजा
भारतीय रेलवे के विस्तारीकरण कार्य के दौरान लालकुआं रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में बिना अनुमति हरे पेड़ को काटना संबंधित ठेकेदार को भारी पड़ गया। निर्माण कार्य के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन के बीच आ रहे एक हरे-भरे वृक्ष को काटे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान रास्ते में आ रहे एक हरे वृक्ष को कथित रूप से बिना अनुमति काट दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी द्वारा भेजे गए उड़नदस्ते ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाया और कटे हुए वृक्ष को कब्जे में ले लिया।
वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति किसी भी हरे वृक्ष को काटना कानूनन अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार और वन विभाग लगातार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी निर्माण कार्यों में ही नियमों की अनदेखी कर हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है।
फोटो परिचय: रेलवे निर्माण कार्य के दौरान बिना अनुमति काटा गया हरा वृक्ष।

error: Content is protected !!