अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 हल्द्वचौड़ चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी का “ऑपरेशन प्रहार”, नशे में डंपर दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डंपर सीज
लालकुआं। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे में डंपर चला रहे चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
बुधवार को हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान वाहन संख्या UK04CC2262 के डंपर चालक राजेन्द्र पाल पुत्र बाबूलाल निवासी माधव टांडा, पूरनपुर जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी एवं कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालता है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें।
हल्द्वचौड़ चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी का “ऑपरेशन प्रहार”, नशे में डंपर दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार
